फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीसी सेंटर : व्यवस्थाएं पूरी नहीं पर पांच अक्तूबर को शुरू करने का दावा

सार

शाहजहांपुर नगर निगम द्वारा अजीजगंज में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। एग्रीमेंट और वर्क ऑर्डर में देरी के कारण कुत्तों की नसबंदी का कार्य शुरू नहीं हो सका है। अधिकारियों ने जल्द शुरुआत का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला अजीजगंज में बना एनीमल बर्थ सेंटर। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। नगर निगम ने अजीजगंज एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाया है। इसमें कुत्तों की नसबंदी का काम होना है। इसके लिए औरेया की कंपनी को टेंडर भी मिल गया है। एग्रीमेंट और वर्क ऑर्डर में हीलाहवाली के चलते संबंधित एजेंसी अपना कार्य शुरू नहीं कर पा रही है। जबकि नगर निगम के अधिकारी इसको पांच अक्तूबर को शुरू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पर कुत्तों की नसबंदी के लिए औरेया की श्याम हेल्पिंग इंसाइड एजेंसी को टेंडर दिया गया है। तीन सप्ताह पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एजेंसी की ओर से जरूरत की कुछ वस्तुओं के लिए नगर निगम से मांग की गई थी। इसमें सेंटर के मुख्य गेट को बंद करने, ऑपरेशन थिएटर में एक एससी, दो सर्जिकल टेबल, एक पोस्ट ऑपरेटिव टेबल समेत फर्नीचर आदि की मांग की गई थी।
उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर के लिए निविदा निकाल दी गई है। उपकरण जल्द उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। एजेंसी ने मुख्य गेट लगवाने, दीवार बनवाने और परिसर में सड़क बनवाने के लिए भी कहा था, लेकिन नगर निगम अभी तक इन कार्याें को भी पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


कंपनी से एग्रीमेंट करने और वर्क ऑर्डर देने में हो रही देरी
नगर निगम का निर्माण विभाग संबंधित एजेंसी के साथ एग्रीमेंट और वर्क ऑर्डर देने की प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पाया है। एजेंसी के लोग इसके बगैर अपना काम शुरू नहीं कर सकते हैं। इससे कार्य में देरी होने की संभावना है।

एग्रीमेंट और वर्क आर्डर की प्रक्रिया को जल्द पूरा करके संबंधित निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पांच अक्तूबर को एबीसी सेंटर का उद्घाटन कराया जाएगा। इसके बाद कुत्तों की नसबंदी का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें