फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली संकट और महंगी दरों के खिलाफ आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिजली संकट, अघोषित कटौती और महंगी बिजली दरों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


राजीव कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। जनता देश की सबसे महंगी दरें चुकाने के बावजूद निर्बाध बिजली नहीं पा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के दावे करती है, लेकिन हकीकत विपरीत है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को भी जनता के लिए परेशानी का कारण बताया।
पार्टी ने कहा कि प्रदेशभर से फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और कई गुना बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें लगातार आ रही हैं। जिला महासचिव जेबी सिंह, संतराम चौहान, अनुराग रस्तोगी, अखिलेश वर्मा, गजेंद्र शर्मा, सुभाष चौहान, जोगेंद्र प्रजापति, सदाकत अली आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें