शाहजहांपुर। गांव के युवक की शादी में शामिल होने गए तिलहर के गांव पुरायुं निवासी अंकित कुमार (25) की बृहस्पतिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनका शव फिरोजपुर रेलवे फाटक के पास लाइन किनारे पड़ा मिला।
मजदूरी करने वाला अंकित बृहस्पतिवार को गांव के रामकुमार के बेटे की शादी में शामिल होने नत्थूनगला गांव गया था। वह घर के पास रहने वाले एक युवक की बाइक लेकर गया था। बताते हैं कि बरात के बाद घर लौटते समय सत्याग्रह एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी है। मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।