फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निविदा प्रक्रिया शुरू...दो साल में पूरा होगा कोलाघाट का नया पुल

विज्ञापन
जालालाबाद ​स्थित कोलाघाट पुल। फाइल फोटो 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलाघाट पर नए पुल को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। निविदा खुलने के बाद एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया जाएगा। दो साल के अंदर नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा। 29 नवंबर 2021 को कोलाघाट पर बने पुल का एक पिलर जमीन में धंस गया था। पिलर को दोबारा बनाया गया, लेकिन असुरक्षित होने के कारण इस पर यातायात रोक दिया गया। हाल में ही भार वहन क्षमता की जांच के बाद हल्के वाहनों के निकलने की अनुमति दे दी गई। रामगंगा व बहगुल नदी पर बनने वाले इस पुल की लागत 137.02 करोड़ रुपये आएगी। नए पुल का निर्माण पुराने पुल के समीप ही किया जाएगा। इससे स्टेट हाइवे 163 पर यातायात सुगम होगा। जलालाबाद-शमशाबाद-मोहम्मदाबाद-सौरिख-बिधूना मार्ग पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
विज्ञापन

200 मीटर के दो संपर्क मार्गों से जुड़ेगा पुल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तैयार कार्ययोजना पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने काम शुरू कर दिया है। यह पुल 1802.14 मीटर लंबा और डबल लेन होगा। प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 2,202.14 मीटर क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसमें 200 मीटर के दो संपर्क मार्ग रहेंगे।


24 महीने में पूरे होंगे निर्माण कार्य
टेंडर प्रक्रिया के जरिये एजेंसी का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद 60 दिन के अंदर एजेंसी काम शुरू कर देगी। डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर), आर्किटेक्चरल डिजाइन समेत प्रारंभिक चरण की रिपोर्ट की प्रक्रिया विभाग में शुरू हो गई है। इन सभी निर्माण व विकास कार्य को पूरा करने के लिए 24 महीने की अवधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कोलाघाट पुल की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्कऑर्डर मिलने के दो साल के अंदर एजेंसी को पुल का निर्माण पूरा करना होगा। इसको लेकर कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें