फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाई की ससुराल गए युवक की ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर मौत

विज्ञापन
संजीव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में लगी स्टेरिलाइजेशन मशीन।
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। परौर मार्ग पर मंगलवार को दोपहर छोटे भाई की ससुराल बलिया गांव आए युवक की ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लग जुट गई। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कलैयाखेड़ा उर्फ सहगाई निवासी प्रदीप की बलिया गांव में ससुराल है। प्रदीप की पत्नी निर्मला अपने मायके में थी। उसकी विदा कराने प्रदीप के भाई संजीव कुमार (28 वर्ष) सोमवार को बलिया गांव गए थे। मंगलवार को घर वापसी से पहले संजीव अपने भाई के ससुर छोटे से मिलने उनके खेत पर चले गए।
वहां से लौटते वक्त गांव से करीब 50 मीटर पहले बसई बल्लिया चौराहे के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक चला रहे संजीव ट्रैक्टर के नीचे आ गए और उसके पहिये से दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली मौके पर छोड़ कर उसका चालक भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर मिर्जापुर समेत कलान और परौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। संजीव की शादी 10 वर्ष पहले जलालाबाद क्षेत्र के कोना मझोला गांव की फूलन देवी से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें