फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर हमलावरों ने युवक को घेरा, दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के चलते गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कांट (शाहजहांपुर)। पुरानी रंजिश में क्षेत्र के गांव सफ्तयारा निवासी ओमकार (30) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
खेतीबाड़ी करने वाला ओमकार करीब पांच साल पहले दूसरे समुदाय की युवती को साथ ले गया था। पुलिस ने युवती को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। जबकि ओमकार को जेल भेज दिया गया था। वह जमानत पर छूटकर आया था। उसी रंजिश में मंगलवार की शाम करीब छह बजे खेत पर ओमकार को आरोपियों ने घेर लिया और लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर लाठी के कई वार करने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, सीओ सदर प्रयांक जैन भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को मौके पर तीन गिलास और शराब का एक पौव्वा मिला है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले में तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए टीमों को लगाया है। प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें