फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दावत से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
तिलहर सीएचसी पर अर​विंद के शव को देख बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात 8:45 बजे समधाना व बरखेड़ा हवेली गांव के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार तिलहर थाना क्षेत्र के गुआर गांव निवासी 27 वर्षीय अरविंद व उनके दोस्त अजय घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को मीरानपुर कटरा पुलिस ने तिलहर सीएचसी भेजा। यहां अरविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद अजय को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त एक दावत में शामिल होकर लौट रहे थे। अरविंद तीन भाइयों में छोटा था। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें