फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखीमपुर में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक महावीर सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जैतीपुर। माडर गांव निवासी 28 वर्षीय महावीर सिंह की लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। महावीर निगोही के घुसगवां निवासी अनुज यादव के साथ अपने नाना की दवा लेने जा रहे थे। इस दौरान सुखबसा माइनर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई।
विज्ञापन

घायलों को तत्काल सीएचसी पसगवां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महावीर को मृत घोषित कर दिया। अनुज यादव को इलाज के लिए उनके परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। महावीर सिंह छह बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी शादी पांच साल पहले खुशबू से हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा है। सूचना मिलने पर उनके पिता विशेष पाल, मां सावित्री, पत्नी खुशबू और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें