फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक खाई में गिरने से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के गांव नगला भैंसी निवासी पप्पू के 26 वर्षीय पुत्र रामलखन बाइक समेत दिल्ली जाते समय खाई में गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई, साथी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के चाचा ने रुपयों के लेन-देन के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामलखन दिल्ली की एक कंपनी में पानी की सप्लाई करने का काम करते थे। शनिवार की शाम छह बजे वह दिल्ली जाने के लिए पड़ोसी गांव खडीर के अंकित के साथ बाइक से निकले थे। रास्ते में पहाड़पुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने उन्हें जरियनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रामलखन की मौत हो गई। मृतक के चाचा संदीप का आरोप है कि हादसे की सूचना उन्हें नहीं दी गई। रात में कॉल करने पर अंकित ने मामूली चोट आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने रुपयों के लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अंकित को घायल होने पर सीएचसी से रेफर कर दिया गया है।

दो दिन पहले तय हुई थी शादी
बृहस्पतिवार को रामलखन की शादी पड़ोस के गांव में तय हुई थी। परिवार के लोग गोद भराई की रस्म भी कर आए थे। परिजन के अनुसार, अंकित ही शादी करा रहा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें