फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मिल के पास वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, दोस्त जख्मी

विज्ञापन
चंद्रशेखर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी 21 वर्षीय केशव कुशवाह की रविवार रात चीनी मिल के पास किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

कौशल कुशवाहा ने बताया कि उनके छोटे भाई केशव की किराने की दुकान है। रविवार की शाम केशव अपने दोस्त आशीष के साथ बाइक से शाहजहांपुर से दुकान का सामान लेने के लिए निकला था। रात करीब 11 बजे वापसी में गिरगिचा चीनी मिल स्थित गेट नंबर दो के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से भाई और उनके दोस्त घायल हो गए।
किसी ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने केशव को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मिल के पास सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। उनमें रिफ्लेक्टर न लगा होने से वाहन दूर से दिखाई नहीं देते। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


घंटाघर रोड पर हादसे में ओसीएफ के संविदा कर्मी की जान गई
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के चिनौर गांव निवासी 28 वर्षीय चंद्रशेखर रविवार रात घंटाघर रोड पर डॉन एंड डोना स्कूल के पास हादसे में घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता कंचन सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) में संविदा पर कार्यरत थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से घर से निकले थे। घंटाघर मार्ग पर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल भेजा। जहां उनकी मौत हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों को जानकारी दी गई। कंचन सिंह ने बताया कि इकलौता बेटा उनके बुढ़ापे का सहारा था। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक गिरने से मौत होना लग रहा है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद

ट्रक की टक्कर से कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद राज्यमार्ग के खैरपुर चौराहे पर सोमवार को सुबह ट्रक की टक्कर लगने से कार पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर बरेली रेफर किया गया है।
बदायूं के सिविल लाइन थानांतर्गत सनाय गांव के बंगाली सिंह अपने पुत्र वैभव सिंह और नरेश सिंह के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। सोमवार को तड़के करीब चार बजे तिलहर-जैतीपुर मार्ग के खैरपुर चौराहे के पास कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
उस पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। हिरासत में लिए गए ट्रक चालक हरियाणा के नूह जनपद के गांव सिंगार निवासी अनीस से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि ट्रक में आंध्र प्रदेश से 22 टन मछली लेकर मुरादाबाद जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि घायलों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें