फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज होगी प्रधानाचार्यों-काउंसलरों की कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य और काउंसलर के लिए प्रवेश परीक्षाओं और कॅरिअर संभावनाओं को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को बरेली मोड़ स्थित होटल में होगा। इसमें डीएम समेत अन्य अफसर अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से होने वाले आयोजन में छह जिलों के 75 प्रधानाचार्य व 75 काउंसलर भाग लेंगे। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीबीएसई की ज्वाइंट डायरेक्टर निति शंकर शर्मा, रीजनल ऑफिसर लखनऊ के सचिन ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।
डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए दिव्या गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। जिले में पहली बार होने जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शाहजहांपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद के स्कूलों के प्रधानाचार्य-काउंसलर शामिल होंगे। 75 प्रिंसिपल व 75 काउंसलर शामिल होंगे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें