शाहजहांपुर। निगोही रोड के चिनौर बाईबाग फीडर पर 11 केवीए की लाइन पर इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इसके चलते बिजली की आपूर्ति गुल हो गई। कर्मचारियों ने पहुंचकर लाइन को सही किया। इसके अतिरिक्त मरम्मत कार्य की वजह से भी बिजली नदारद रही।
सोमवार को करीब दो बजे चिनौर फीडर के ठप होने से आपूर्ति बाधित हो गई। जेई सत्यपाल यादव ने टीम को लाइन गश्त पर भेजा। इस बीच होली एंजेल स्कूल के पास 11 केवीए खंभे पर इंसुलेटर पंक्चर मिला। उसे सही कराकर आपूर्ति बहाल की गई। करीब आधा घंटे तक करीब आठ मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।
चार सौ घराें की बिजली गायब, सर्दी में परेशान रहे लोग
निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर ऊंची मस्जिद के पीछे आरडीएसएस योजना के तहत बंच लाइन डालने का काम किया गया। कार्य के चलते मस्जिद के पीछे रखे चार सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे जुड़े करीब पांच सौ उपभोक्ताओं पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक बिजली का इंतजार करते रहे। बिजली नहीं आने से हीटर, ब्लोअर आदि नहीं चलने से लोग सर्दी में परेशान रहे।