अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस को रोकते अतिक्रमण करने वाले। संवाद
- फोटो : संवाद
कांट। कस्बे में स्थित मरहा वाला तालाब पर आसपास के लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे मंगलवार को नगर पंचायत ने सख्ती से हटवा दिए। अतिक्रमण हटाने के दौरान पंचायत कर्मियों को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर अवैध कब्जेदारों को खामोश कर दिया।
कस्बे में सरकार द्वारा जल निकासी योजना के अंतर्गत सीवरेज व्यवस्था सुधारी जा रही है। इसके मरहा तालाब के पास से जल निकासी हेतु तकिया मोहल्ला में इमरान के मकान से नन्हें के मकान तक नाला का निर्माण होना है। तालाब की जमीन पर कुछ लोगाें ने कब्जा जमा लिया। इसीलिए मौके पर अतिक्रमण हटाने के लिए ईओ तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना एवं पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची। कब्जे हटाने के दौरान क्षेत्र की महिला सुकराना जेसीबी पर जा चढ़ी। इस पर ईओ ने उसे सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कार्रवाई की चेतावनी दी। बाद में पुलिस ने महिला को जेसीबी से परे करके अवैध कब्जे हटवा दिए। संवाद
अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस को रोकते अतिक्रमण करने वाले। संवाद- फोटो : संवाद