फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चारा लेकर आ रही महिला सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
तहसील में ज्ञापन देते भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : घायल को अस्पताल ले जाते परिजन।
विज्ञापन
जलालाबाद। धिंयरा गांव में रविवार शाम खेत से चारा लेकर घर लौट रहीं पातीराम की पत्नी शांती देवी पर रास्ते में घूम रहे एक सांड़ ने अचानक हमला बोल दिया। सींग लगने से उनका पेट फट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जख्मी महिला को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शांती देवी रविवार शाम खेत से चारे का गट्ठर सिर पर रखकर घर लौट रहीं थीं। इस कारण पीछे से आए सांड़ को वह देख नहीं सकीं। सांड़ ने उन्हें सींगों में फंसाकर पटक दिया। वहां पहुंचे ग्रामीणों के ललकारने पर सांड़ भाग गया। ग्रामीणों की मदद से घरवाले उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन पेट का काफी हिस्सा फट जाने के कारण उन्हें वहां प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव के ओमकार, राजेंद्र, टीकम, सनेही आदि ने बताया कि गांव के आसपास खेतों व मैदान में बड़ी संख्या में छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। पशुओं के झुंड में बड़ी संख्या में सांड़ भी शामिल हैं, जो लोगों पर अक्सर हमलावर हो जाते हैं। इस कारण पशुओं से फसल की रखवाली में भी दिक्कत आती है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। संवाद
विज्ञापन




छुट्टा पशु पकड़ने के लिए भाकृद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
तिलहर। छुट्टा पशुओं से किसानों को हो रही परेशानी को लेकर भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में धरना दिया। इससे पहले संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में किसानों के साथ शहीद कुटी पर इकट्ठा हुए।
वहां हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि छुट्टा पशुओं से सभी परेशान हैं। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हाईवे पर हादसों की वजह बन रहे हैं। धरना के बाद नायब तहसीलदार मनु माथुर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि छुट्टा पशुओं की समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। संवाद

तहसील में ज्ञापन देते भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : घायल को अस्पताल ले जाते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें