फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जर्जर लिंटर गिरा, दबकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
सुखवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। गांव सिउरा निवासी 35 वर्षीय सुखवीर की मंगलवार सुबह जर्जर लिंटर गिरने से दबकर मौत हो गई। खबर सुनकर बच्चों के साथ मायके से आई पत्नी सुखबीर के शव को देखकर बिलख पड़ी।
विज्ञापन


सुखवीर की पत्नी रजनी अपने बेटे सूरज, कमल व बेटी मुस्कान के साथ मायके गई हुई थी। सुखवीर घर पर अकेले थे। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे के टूटे हुए जर्जर लिंटर के नीचे सो गए। मंगलवार की सुबह जर्जर लिंटर सुखवीर के ऊपर गिर गया। सुबह तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे को हटाकर नीचे दबे सुखवीर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकीं थीं। गांव की महिलाओं ने सुखवीर की पत्नी को संभाला और दिलासा दिया। वहीं, सूचना पर कानूनगो अरविंद कुमार सिंह ने लेखपाल धर्मेंद्र सिंह के साथ गांव पहुंचकर जांच की। इस हादसे से सुखवीर का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्राम प्रधान शरद यादव व भाजपा नेता मोहित यादव ने मृतक सुखवीर के परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


टिनशेड समेत दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की दबकर मौत

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम हसौआ निवासी 65 वर्षीय नन्ही देवी की मंगलवार सुबह टिनशेड समेत दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई।
नन्हीं देवी के तीन बेटे दयाराम, तोताराम व मोरपाल हैं। वह अपने तीसरे नंबर के बेटे मोरपाल के साथ रहतीं थीं। सोमवार की शाम उन्होंने खाना खाया और रोजाना की तरह बरामदे के बाहर पड़ी टिनशेड में जाकर सो गईं। मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे टिनशेड दीवार समेत गिर गई और चारपाई पर लेटीं नन्ही दब गईं। तेज धमाके की आवास सुनकर पड़ोस में रह रहा तोताराम छत पर चढ़ा और टिनशेड गिरा देख गांव वालों को आवाज लगाई। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर दबी नन्हीं देवी को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। संवाद

सुखवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुखवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुखवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुखवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें