फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वेटनरी एंबुलेंस चालक ने भी लखनऊ में दम तोड़ा

विज्ञापन
एंबुलेंस चालक अनिल कुमार गंगवार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : credit
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार की रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल मोबाइल वेटनरी यूनिट की एंबुलेंस के चालक अनिल कुमार गंगवार (36) की शुक्रवार को लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। एंबुलेंस में मौजूद सिपाही विकास सांगवान की हादसे की रात ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्य 29 जून को अपनी टीम के साथ वेटनरी एंबुलेंस से एक गाय का उपचार कर लौट रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस हाईवे पर खड़े मिनी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुरक्षा के लिहाज से टीम के साथ जा रहे मीरानपुर कटरा थाने के सिपाही हरियाणा निवासी विकास सांगवान की हादसे की रात बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।
डॉ. लक्ष्य को उनके परिजन इलाज के लिए अपने साथ हरियाणा लेकर चले गए थे। स्थानीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. वीरेश कुमार गौड़ ने बताया कि लखनऊ में इलाज करा रहे एंबुलेंस चालक अनिल गंगवार की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें