फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो मीटर लंबे अजगर को जंगल में छुड़वाया

विज्ञापन
पुवायां में सबली टोल प्लाजा के पास मिला अजगर। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पुवायां। मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर पुवायां के सबली कटेली टोल प्लाजा के पास पेड़ पर मिले दो मीटर लंबे अजगर को वनकर्मियों ने जंगल में छुड़वा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर टोल प्लाजा के पास चिड़ियों को शोर मचाते देख लोग पेड़ के पास पहुंचे तो वहां डाल पर अजगर दिखा। आसपास खेतों में काम कर रहे कई लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना पाकर खुटार रेंज के वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि टीम भेजकर दो मीटर लंबे अजगर को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत



देवकली। गांव के निकट तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों से मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है। गांव कमालपुर के संतोष सिंह, नन्हे सिंह, रामकिशोर, रूपेश, रिंकू आदि ने बताया कि उनके गांव के दक्षिण में भूमिसेन बाबा स्थान के पास तालाब में मगरमच्छ आ गया है। इससे बच्चों को खतरा बना हुआ है। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि टीम भेज कर मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें