खुटार में ओवरब्रिज के नीचे पलटा गन्ने भरा ट्रक। संवाद
खुटार। खुटार-मैलानी मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के समय आसपास कोई निकल नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रक चालक गांव नरौठी देवीदास निवासी एहस्साम सोमवार को पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव चतीपुर से गन्ना भरकर खुटार होते हुए गुलड़िया चीनी मिल जा रहा था। चालक के अनुसार, खुटार-मैलानी मार्ग पर ओवरब्रिज के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के नीचे पलट गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि इस संबंध में किसी ने शिकायत नहीं की है। संवाद