फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जैतीपुर मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक, एक घंटे बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। जैतीपुर मार्ग पर यूनियन बैंक के पास बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सड़क पर हुए गहरेे गड्ढे में एक ट्रक फंस गया। इससे मार्ग पर करीब एक घंंटे तक आवागमन बाधित रहा। काफी देर की मशक्कत के बाद चालक ने ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढे में अचानक ट्रक का एक पहिया फंस गया, जिससे वाहन आगे नहीं बढ़ सका। ट्रक तिरछी हालत में फंसने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। करीब एक घंटे बाद चालक ने आसपास के लोगों की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला।
स्थानीय निवासी ऋषि शर्मा ने बताया कि बैंक शाखा के पास सड़क पर कई माह से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इससे आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार छोटे वाहन भी इन गड्ढों में फंसकर पलट चुके हैं। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को निर्देश देकर जल्द ही गड्ढों में बजरी-कोलतार का भराव कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें