फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिल्हुआ में किसान नेता की कार पर झपटा बाघ, कुंभिया में बाइक सवारों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव सिल्हुआ के पास बाघ ने किसान नेता रामशंकर मिश्रा की कार पर झपट्टा मारा तो तीन किमी दूर गांव कुंभिया माफी के पास बाइक सवारों को दौड़ा लिया। लखीमपुर की महेशपुर रेंज के वनकर्मियों ने कुंभिया के पास मौजूद बाघ को जंगल में खदेड़ दिया।
विज्ञापन

रामशंकर मिश्रा ने बताया कि रविवार रात आठ बजे वह अपने अधिवक्ता भाई रविशंकर मिश्रा के साथ कार से घर जा रहे थे। गांव के पास रोड पर बाघ दिखा। कार रोके जाने पर बाघ ने कार पर झपट्टा मार दिया। रामशंकर कार को गांव की भगा ले गए और गांव के लोगों को बाघ होने की जानकारी दी। रात 11 बजे गांव के अनिल दीक्षित को भी बाघ दिखा। रामशंकर मिश्रा ने बताया कि गांव के पास कई दिन से बाघ देखा जा रहा है। सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं आते हैं।
उधर, गांव कुंभिया माफी में सोमवार दोपहर खेत से घर लौट रहे प्रधान के पुत्र रामू राज और उनके साथ नवीन ने शाहजहांपुर और लखीमपुर के बार्डर पर बाघ को रास्ते में खड़ा देखकर शोर मचाया तो बाघ उनकी ओर झपट पड़ा। दोनों ने भागकर जान बचाई। बाद में बाघ चंद्रिका प्रसाद के गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर खीरी की महेशपुर रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और ड्रोन कैमरे की मदद से बाघ की लोकेशन पता कर शोर शराबा कर बाघ को जंगल की ओर खदेड़ दिया। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि सिल्हुआ में बाघ होने की सूचना पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें