फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुकान पर बैठे वकील से मारपीट का आरोप, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में किराने की दुकान पर बैठे अधिवक्ता ने फत्तेपुर चौकी प्रभारी पर थप्पड़ मारने और गिरेबान पकड़कर दुकान से बाहर घसीटने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता शिवम राजपूत ने एसपी सौरभ दीक्षित को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी मां रेखा राजपूत की मोहल्ले में किराने और गिफ्ट सेंटर की दुकान है। रविवार को आसपास के कुछ युवकों में विवाद हो रहा था। सूचना पर फत्तेपुर चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार सिपाही के साथ पहुंचे और युवकों को वहां से हटा दिया।
आरोप है कि इसके बाद चौकी प्रभारी दुकान पर पहुंचे और अभद्रता की। कुछ देर बाद दुकान पर दो-तीन ग्राहक खड़े थे। चौकी प्रभारी फिर पहुंचे और शिवम को थप्पड़ मार दिया और गिरेबान पकड़कर दुकान से बाहर घसीट लाए। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले में उपनिरीक्षक को लाइन भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें