फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरे समुदाय के छात्र को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र की एक युवती को परेशान करने के आरोप में हिंदूृ युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बंडा के एक दूसरे समुदाय के छात्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बंडा का एक युवक पुवायां के एक कॉलेज में पढ़ता है। सोमवार को हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्र को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि छात्र पुवायां की एक छात्रा को घेरता है और परेशान करता है। कॉलेज के पास बातचीत के दौरान छात्र बाइक से मौके से भाग निकला। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्र का पीछा कर उसे बंडा में पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
संगठन के लोगों का आरोप है कि छात्र के मोबाइल से कई लड़कियों के फोटो मिले हैं। उधर, बंडा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि छात्र के मोबाइल में मिला फोटो छात्र और उसकी मंगेतर का है। अन्य कोई आपत्तिजनक फोटो नहीं है। जिस छात्रा को परेशान करने का आरोप है, वह भी सामने नहीं आई है। मामला पुवायां का है, इस कारण संगठन के लोगाें को पुवायां थाने में तहरीर देने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें