फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में छात्र की मौत, साथी गंभीर घायल

विज्ञापन
गांव गदिनिया निवासी हर्ष यादव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
विज्ञापन
पुवायां। सड़क हादसे में गांव गदिनिया निवासी सपा युवजन सभा के जिला सचिव ओमपाल यादव के इकलौते पुत्र वर्षीय हर्ष यादव (17) की मौत हो गई। द सेक्रेड हार्ट एकेडमी में 12वीं के छात्र हर्ष कोचिंग के लिए पुवायां जा रहा था। हर्ष का साथी अवनीश भी गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन

हर्ष यादव सोमवार दोपहर अपने साथी गांव के ही महेश कुमार के पुत्र राना पब्लिक स्कूल पुवायां में 12वीं के छात्र अवनीश कुमार के साथ स्कूटी से कोचिंग में पढ़ने पुवायां जा रहा था। खुटार-पुवायां हाईवे पर गांव बितौनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर स्कूटी में लग जाने से दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और हर्ष को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।
अवनीश को गंभीर हालत में शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोगों ने ओमपाल यादव के घर पहुंचकर दुखी परिवार को सांत्वना दी। छात्र की मौत पर द सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर संजीव मेहरोत्रा, प्रिंसिपल संध्या अवस्थी, अच्युत विक्रम सिंह, पवन मिश्रा, वैभव शर्मा आदि ने दुख जताया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
खुटार। सड़क हादसे में गंभीर घायल गांव रसवाकलां निवासी 25 वर्षीय अर्जुन की बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अर्जुन कुमार शनिवार को अपने फुफेरे भाई के दसवां संस्कार में शामिल होने सिंधौली के गांव पीरू गया था। शनिवार रात आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। खुटार-पुवायां रोड पर गांव इनायतपुर में सुखबीर एग्रो के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लगने से अर्जुन गंभीर घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। सूचना पर पहुंची पुवायां पुलिस ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अर्जुन को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में अर्जुन को इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अर्जुन के पिता रघुनंदन ने बताया कि रविवार को इलाज के दौरान पुत्र ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही घर ले आए। अर्जुन की मौत से पत्नी सोनी, पिता रघुनंदन, भाई पप्पू, प्रभु का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को अर्जुन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अर्जुन की मौत से परिजनों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संवाद


दिलीप के रूप में हुई शव की शिनाख्त

शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के उचौलिया में रविवार शाम हुए हादसे में मरने वाले युवक के शव की शिनाख्त मैगलगंज थाना क्षेत्र के जमुनियारना गांव निवासी 21 वर्षीय दिलीप के रूप में हुई है।

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भतीजा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उचौलिया में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। रविवार की शाम वाहन पर माल रखते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया था। भतीजे संग काम करने वाले अन्य मजदूरों की सूचना पर मौके पर गए। भतीजा तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद

गांव गदिनिया निवासी हर्ष यादव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन

गांव गदिनिया निवासी हर्ष यादव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें