परौर। तेज आंधी और बारिश के दौरान बुधवार को बिजली के आठ खंभे टूटने से परौर क्षेत्र के कई गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुबेरपुर में एक, चौकिया में दो और ककोड़ा में तीन समेत आठ बिजली के खंभे टूट गए। इससे कुंडलिया, परौर, कुबेरपुर कौमी और ककोड़ा में बुधवार से बिजली गुल है। क्षेत्र के राजीव सिंह चौहान, पुष्पेंद्र गुप्ता, अवधेश कुमार सिंह चंदेल, नीरज गुप्ता उर्फ कल्लू, रवि राणा, ओमकार मिश्रा और रामगोपाल मिश्रा ने बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।
उपखंड अधिकारी कलान पीके सिंह ने बताया कि तेज आंधी-तूफान में मिर्जापुर और कलान क्षेत्र में सौ से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। खंभे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद