जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शहादत। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने गेल इंडिया टावर के सामने नवादा मोड़ से फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने बरेली के थाना भुता क्षेत्र के मल्लपुर गांव निवासी शहादत को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। दिन में 03:40 बजे पुलिस ने शहादत काे अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अफीम बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के पढ़ेरा गांव निवासी उवैश व थाना हाफिजगंज क्षेत्र के लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर के रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदी थी। माल को थोड़ा-थोड़ा कर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा देता है। इसके लिए उसे रुपये मिलते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गईं हैं।