फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाॅर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

विज्ञापन
जैतीपुर में दुकानों में आग लगने से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
जैतीपुर। कस्बे के कारोबारी रवींद्र गुप्ता की मुख्य बाजार में स्थित सराफा, कपड़ा और स्टेशनरी की दुकानों में रविवार को देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

रविवार शाम रवींद्र और उनके परिजन दुकानें बंद कर ऊपर बने मकान में चले गए। रात करीब दस बजे दुकानों में आग लग गई। एक घंटे बाद दुकानों से तेज धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तेज लपटों के कारण परिजनों की आग बुझाने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में एक ट्रैक्टर से दुकानों के शटर तोड़े गए।
सूचना पाकर वहां पहुंचे थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने आग की भयावहता देख फायर ब्रिगेड बुला ली। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अग्निशमन कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। दुकानों के मालिक ने बताया कि आग से दुकान में रखा कपड़ा, कॉपी-किताबों सहित पूरा फर्नीचर जल जाने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सोने-चांदी के जेवर लॉकर में रखे होने से सुरक्षित बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें