फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आयुष हत्याकांड में 25 हजार के इनामी का वारंट जारी

Thu, 02 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला श्यामतगंज गौटिया निवासी आयुष गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शेखर मौर्या की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने वांछित का न्यायालय से वारंट जारी करा लिया है।
विज्ञापन

दो दिसंबर को ओसीएफ के रामलीला मैदान पर आयुष गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर 14 लोगों को नामजद किया था। एसपी ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा समेत चार पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शेखर मौर्या को छोड़कर अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वांछित शेखर मौर्या के वारंट के लिए सदर पुलिस ने न्यायालय में आवेदन किया था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी का वारंट जारी कर दिया है। संवाद
-

महिला ने थाने में किया हंगामा
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के गेट पर महिला ने अपनी बेटी के साथ खूब हंगामा किया। इससे थाना गेट पर भीड़ इकट्ठा हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पर पहुंची। उसने बताया कि पति ने दूसरी शादी कर दी। वह यहां रहने आई तो उसे भगा दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने शांत करते हुए तहरीर मांगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें