फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घायल बेटों को देखकर लौटते समय हादसे में महिला की मौत

Thu, 02 Jan 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गंगा देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क पर अचानक नीलगाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में घायल बंडा थाना क्षेत्र के गांव सड़िया निवासी रामशंकर की पत्नी गंगा देवी (55 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले रामशंकर के बेटे विजय पाल मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह गांव से पुवायां आने के लिए निकले थे। उसने छोटे भाई रिंकू से कस्बे तक छोड़ने के लिए कहा। रास्ते में किसी वाहन से टक्कर लगने से विजयपाल और रिंकू घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना आने पर गंगा देवी पड़ोस के युवक की बाइक से बेटों को देखने गई थीं। लौटते समय अचानक से सड़क पर नीलगाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंगा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक को भी चोट आई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें