फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर में घुसकर चोर लाखों का माल ले उड़े, सोता रह गया परिवार

विज्ञापन
जैतीपुर के ग्राम पडैनिया में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जैतीपुर। पड़ैनिया गांव में सोमवार रात चोर घर में घुसकर नकदी व गहने ले गए। परिवार सोता रह गया। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

सोमवार की रात चोरों ने सुशील शंखधार के घर दीवार के सहारे घुसकर कमरा खोला। इसके बाद बक्से में रखे सोने-चांदी की ज्वैलरी के साथ एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गए। घटना के समय परिवार के मुखिया सुशील खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी-बच्चे घर पर अकेले थे। मंगलवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भीड़ लग गई। दो बक्से खेत में पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें