फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोक केे बाद निकाह से इन्कार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। रोक के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोगों ने निकाह से मना कर दिया। लड़की के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खुटार के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री की रोक 12 जून को शाहजहांपुर के मोहल्ला हाथीथान निवासी रिजवान के साथ की थी। रोक में चार लाख से अधिक की नकदी और जेवर दिया था। निकाह की तिथि जनवरी 2026 तय की गई थी। 20 अगस्त को रिजवान की बहन कौसर, बहनोई रिजवान, भाई फुरकान ने उनके घर आकर बरात में कार, पांच लाख 51 हजार 786 रुपये की मांग रख दी।
विज्ञापन

काफी खुशामद के बाद भी वर पक्ष के लोग नहीं माने। 23 अगस्त को लड़के के बहनोई ने कॉल कर निकाह के लिए मना कर दिया। पंचायत के बाद भी आरोपी निकाह को तैयार नहीं हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिजवान, रिजवान की मां शमा, बहन कौसर, भाई फुरकान, बहनोई रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें