कलान। बाइक से मंगलवार को सुबह यहां से घर जा रहे टड़ई गांव के महिपाल और उनकी पत्नी सावित्री आंधीदेई गांव के ईंट भट्ठा के पास सामने से आए ऑटो की टक्कर लगने से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल दंपती को पीएचसी पर लाया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को उपचार दिया। इलाज के दौरान महिपाल की हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद