फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुल की रेलिंग व कार पर खड़े होकर डांस करते बनाई रील

विज्ञापन
ककरा पुल की रेलिंग पर खड़े युवक ने बनवाई रील। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के ककरा क्षेत्र में गर्रा नदी पुल पर बीचोंबीच कार खड़ी कर हुड़दंग करते हुए रील बनाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि पांच-छह युवक दो कारों से पुल पर पहुंचे। युवकों ने पहले तो कारों से केक निकाले और सड़क पर पटाखे फोड़े। इसके बाद कारों पर चढ़कर डांस किया। एक युवक पुल की रेलिंग पर चढ़कर डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद चौक कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कराई जा रही है।

ककरा पुल की रेलिंग पर खड़े युवक ने बनवाई रील। स्रोत: वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें