खाटू श्याम मंदिर में जोत लेकर निकलते समिति सदस्य। स्रोत: आयोजक
अल्हागंज। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से शनिवार को बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर खाटू धाम से लाई जा रही जोत के साथ शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। पवित्र जोत लेकर श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्य खाटू धाम से शुक्रवार को दोपहर रवाना हो गए। वहां मंदिर के पुजारी ने बाबा श्याम की पावन जोत का विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद उसे यहां के लिए रवाना कराया।
जोत के स्वागत को लेकर नगर में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्य मार्गों पर सजावट की गई है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं हैं। जोत की शोभायात्रा के बाद शनिवार शाम को श्री श्याम बाबा का जागरण भी होगा। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि जागरण में श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। संवाद