फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लक्ष्मणजी ने शूर्पणखा की काट दी नाक

विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम भरगवां में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथाव्यास रामजीत महाराज। स्रोत: जागर
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला दोदराजपुर के मेला मैदान पर चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात अयोध्या से आए कलाकारों ने शूर्पणखा प्रसंग का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि राक्षसी शूर्पणखा भगवान श्रीराम को देख कर उन पर मोहित हो जाती है और उनसे विवाह का प्रस्ताव रखती है। भगवान राम उसे लक्ष्मणजी के पास भेज देते हैं। उसके अपमानजनक व्यवहार से कुपित होकर लक्ष्मण जी उसकी नाक काट देते हैं। इस दृश्य को कलाकारों ने इतनी जीवंतता से प्रस्तुत किया कि मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। व्यवस्था में मेला समिति के संरक्षक कमलेश गुप्ता, प्रबंधक रवि खन्ना, अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता, मेला संयोजक सोनू खन्ना, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन



खर-दूषण का श्रीराम ने किया वध

देवकली। गांव में चल रहे रामलीला मेले में अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने शूर्पणखा के नाक-कान काटे जाने का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि लक्ष्मणजी ने नाक-कान काटे जाने पर शूर्पणखा रोते हुए खर-दूषण के पास पहुंचती है। उसके अपमान का बदला लेने के लिए खर-दूषण सेना लेकर जाते हैं तो प्रभु श्रीराम युद्ध में उनका वध कर देते हैं। बाद में साधु बनकर आया रावण, सीता जी का हरण कर लेता है। संवाद


प्रभु श्रीराम ने किया राक्षसी ताड़का का संहार
सिंधौली। वृंदावन धाम से आए श्री मुरली गोपाल दर्शन मंडल के संचालक कौशल कृष्ण के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने दिन में रासलीला के बाद रात में रामलीला के अंतर्गत प्रभु श्रीराम द्वारा राक्षसी ताड़का का संहार करने का मंचन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, सचिव वीरपाल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, राजीव वर्मा, रामरतन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



सीता जी के विवाह का कथावाचक ने सुनाया मनोहारी प्रसंग
सेहरामऊ दक्षिणी। भरगवां गांव में श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन कथावाचक रामजीत महाराज ने सीता जी के विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि एक बार सीता जी ने शिव जी का धनुष उठा लिया था, जो परशुराम जी के अतिरिक्त कोई और नहीं उठा पाता था। यह जानकर राजा जनक ने निर्णय किया कि जो भी शिवजी का धनुष उठा लेगा, उसी के साथ सीताजी का विवाह होगा। उन्होंने सीताजी के विवाह का प्रसंग सुनाया। व्यवस्था में डॉ. राम रहीस वर्मा, प्रमोद शर्मा, पूर्व प्रधान राम सेवक वर्मा, हरद्वारी लाल वर्मा आदि का योगदान रहा। संवाद



जर्रे-जर्रे में हैं झांकी भगवान की...
शाहजहांपुर। श्रीकृष्णानगर मंदिर से प्रभात फेरी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। मंदिर से लड्डू गोपाल व श्रीजी के सिंहासन को भजन की रसधारा के बीच अरुण शुक्ला के घर तक लाया गया। श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की वंदना की। अनिल कक्कड़ ने जर्रे-जर्रे में हैं झांकी भगवान की, किसी सूझ वाली आंख ने पहचान की भजन गाया। शिवांश गुप्ता, रविंद्र मिश्रा ने भी भजन सुनाए। कुटिया साहिब के मुख्य सेवादार जसप्रीत सिंह कोमल ने सबद सुनाई। अंत में फूलों की होली खेली गई। जसप्रीत सिंह कोमल, आशीष मिश्रा व प्रधान सुशील नारंग आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि शनिवार की प्रभातफेरी का आयोजन मदन गोपाल गुप्ता के परिवार की ओर से कृष्णानगर के मंदिर में किया जाएगा। संवाद

सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम भरगवां में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथाव्यास रामजीत महाराज। स्रोत: जागर

सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम भरगवां में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथाव्यास रामजीत महाराज। स्रोत: जागर

सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम भरगवां में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथाव्यास रामजीत महाराज। स्रोत: जागर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें