सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मियापुर में मंदिर में स्थापना के लिए जालिपा देवी मंदिर पर मूर्त
सेहरामऊ दक्षिणी। मियांपुर गांव में नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग के अलावा मां दुर्गा, हनुमान जी और शिव मूर्ति की स्थापना से पहले शनिवार को देव मूर्तियों की झांकी सहित शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सतीश चंद्र, सूरज कुमार, सौरभ कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संदीप श्रीवास्तव ,अमित मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
-
श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
शाहजहांपुर। मोहल्ला मोहम्मद जई के श्रीराधे-राधे मंदिर में श्रावण मास में आयोजित शिवमहापुराण कथा का शुक्रवार को विश्राम हो गया। शनिवार की सुबह आचार्य आशीष बाजपेयी ने पार्थिव शिवलिंग निर्मित कर उसका पूजन कराया। बाद में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया। बाद में भंडारा हुआ। संवाद
मंदिर के विकास के लिए भूमि पूजन
कुर्रियाकलां। कोंचेश्वर महादेव स्थान का पर्यटन विभाग विकास कराएगा। शनिवार को विधायक अरविंद सिंह ने मंदिर परिसर में भूमि पूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी। पंडित हनुमान शरण द्विवेदी ने पूजन कराया। विधायक ने कहा कि उनके प्रयास से 86 लाख 24 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, पैक्सफेड के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सुधांशु मिश्रा, पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अमित दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मियापुर में मंदिर में स्थापना के लिए जालिपा देवी मंदिर पर मूर्त
सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मियापुर में मंदिर में स्थापना के लिए जालिपा देवी मंदिर पर मूर्त