महाकालेश्वर मंदिर से समरसता संकल्प कलश यात्रा निकालते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता अभियान के तहत शनिवार को चिनौर स्थित आर्य नगर गुलमर्ग कॉलोनी में श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से समरसता संकल्प कलशयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना और विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता शामिल हुईं। भावलखेड़ा से मंडल अध्यक्ष मालती, भावलखेड़ा के ब्लॉक राजाराम वर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, क्षमा वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद