जलालाबाद। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी हरिपाल की 25 वर्षीय बेटी सोनी की मंगलवार रात सीएचसी पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
हरिपाल ने बताया कि सोमवार रात बेटी सोनी के पेट मे दर्द हुआ तो गांव में उसका इलाज कराया। तबीयत में सुधार न होने पर मंगलवार सुबह बेटी को जलालाबाद सीएचसी पर भर्ती कराया। सुबह करीब आठ बजे बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. सोमेश्वर अग्निहोत्री ने बताया कि सोनी तीन-चार माह की गर्भवती होने के साथ उसके शरीर में खून की काफी कमी थी।
सीएचसी पहुंचने से पहले ही उसकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर अल्हागंज पुलिस को सूचना दे दी गई थी। सोनी की मौत की सूचना पाकर हरदोई निवासी उसके पति व उसके ससुराली आए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद