फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सैयद शमसुद्दीन मियां के कुलशरीफ में की गई दुआ

विज्ञापन
शाहजहांपुर में डीएम कंपाउंड ​स्थित हजरत सैयद शमसुद्दीन मियां की दरगाह पर गुलपोशी करते सपा जिलाध
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम कंपाउंड स्थित हजरत सैयद शमसुद्दीन मियां उर्फ सैयद बाबा के उर्स में कुलशरीफ का आयोजन किया गया। उलमा ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की।
विज्ञापन

रविवार को खादिम महमूद रजा की देखरेख में कुरानख्वानी हुई। सुबह दस बजे कुलशरीफ का आगाज तिलावत-ए-कुरान से हुआ। शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि अल्लाह के वलियों ने अपने जीवन का हर लम्हा अल्लाह की याद में इबादत और ध्यान में बिताया है। मौलाना अरशद-उल-कादरी, हाफिज मोहम्मद अनीस ने तकरीर करते हुए नेक बनकर जिंदगी गुजारने पर जोर दिया।
मौलाना तौसीफ रजा ने नात और मनकबत पेश की। हाफिजों ने कुरान की आयतें पढ़ीं। मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने मुल्क की खुशहाली और सलामती के लिए दुआ मांगी। इस दौरान अकीदतमंदों ने मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी की। कव्वाल शान अहमद नियाजी ने महफिल-ए-समा में कव्वालियां पेश कीं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, हाफिज रियासत उल्ला, वामिक मजीद, सैयद अतहर, कामरान खान, इसहाक खान, याकूब खां, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें