फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उर्स-ए-हातिमी में सजी शायरी की महफिल, दरगाह पर चादरपोशी

विज्ञापन
तिलहर में उर्स-ए-हातिमी में दरगाह पर चादरपोशी करते अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। उर्स-ए-हातिमी में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन लफ्जो का सफर में शायरों ने अपने कलाम से समां बांध दिया। देर रात तक चली महफिल में श्रोता शायरी व कविताओं की फुहाराें में भीगते रहे। इस बीच अकीदतमंदों ने दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी भी की।
विज्ञापन

मशहूर शायर मुख्तार तिलहरी की सदारत और इबने हसन तिलहरी की निजामत में मुशायरे का आगाज हुआ। बरेली के जीशान नोमानी, निर्दोष कुमार बीन, डॉ. बृजभूषण, हामिद खिजर, असगर यासिर, मध्य प्रदेश के सागर से आए नईम माहिर, मुफीद कन्नौजवी, जुनैद सकलानी, खार शेखूपुरी, नसीम मुंहफट और नफीस सीतापुरी ने भी अपने कलामों से खूब दाद बटोरी। ज्येष्ठ वक्फ निरीक्षक श्रीकांत आजाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, सुधाकर तिवारी और सौरभ गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें