फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बहनोई-साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। लखीमपुर के मोहम्मदी थाने के गांव देवीपुर निवासी छोटे अपने बहनोई अवधेश के साथ बाइक से बहनोई के घर पुवायां के गांव इटौली जा रहे थे। इटौली के पास सामने से जा रही एक पिकअप की टक्कर लग जाने से दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छोटे को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। संवाद

बाइक सवार युवक घायल
तिलहर। मकरंदापुर गांव के अनमोल बुधवार को सुबह कस्बे से घर लौटते वक्त गांव के मोड़ के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टर ने अनमोल की हालत नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में घरवालों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

मीरानपुर कटरा। जलालाबाद हाईवे पर रजपुरा गांव के पास बुधवार को दोपहर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली एक बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार परौर क्षेत्र के गांव गोलागंज निवासी राम रहीस गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वह यहां से किसी काम से मदनापुर क्षेत्र जा रहे थे।
हादसे के बाद उन्हें सड़क पर गिरा छोड़कर ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर उसका चालक भाग गया। रामरहीस को उनके घरवालों ने शाहजहांपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि हादसा मदनापुर क्षेत्र में हुआ है और स्थानीय थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें