फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरी जगह शादी न करने व साथ चलने के लिए कसम दी तो किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी के एक गांव में प्रेमी के घर के बाहर जानवरों को बांधने वाले स्थान (बग्गर) में टिनशेड में फंदे से लटककर किशोरी के जान देने के मामले में नया मोड़ आ गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर आए मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को आरोपी धमका रहा था। उसने मां की कसम देकर भाग चलने का दबाव भी बनाया था।
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी का करीब डेढ़ साल से गांव के ही विजय कुमार नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी किशोरी के परिजनों को नहीं थी। किशोरी के परिजनों ने उसका विवाह दूसरी जगह तय कर दिया। किशोरी भी शादी के लिए तैयार थी। उसने शादी तय होने का विरोध भी नहीं किया। परिजनों के अनसार, वह खुश थी।
मंगलवार को वह बकरी के बीमार होने पर किराने की दुकान से अजवाइन लेने गई। मृतका के भाई के अनुसार, काफी देर तक नहीं लौटने पर मां तलाश करने निकली। इस बीच युवक की मां मिली और अपने घर पर बेटी होने की जानकारी दी। वह वहां पहुंची तो किशोरी का शव टिनशेड में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने विजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर आए मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपी विजय उसकी बहन को धमका रहा था। मरने से एक दिन पहले उसने अपनी भाभी को बताया था कि आरोपी ने भाग चलने के लिए मां की कसम दी है। वह दूसरी जगह पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था। मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें प्रेम-प्रसंग की जानकारी नहीं थी।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

आठवीं तक पढ़ी थी किशोरी
17 वर्षीय किशोरी तीसरे नंबर की थी। वह आठवें तक पढ़ी थी। इसके बाद उसने पढ़ाई को छोड़ दिया। नजदीक ही मकान होने के चलते दोनों परिवारों में जान पहचान भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें