फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कई घरों से जेवरों की सफाई के नाम पर लाखों के जेवर ठग ले गईं मां-बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव मोहनपुर में कई घरों से महिलाओं से जेवर साफ करने के नाम पर महिला और उसकी बेटी जेवरों को ठग कर रफुचक्कर हो गईं। दो मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मोहनपुर के जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी को वह घर पर नहीं थे। घर पर एक महिला और उसकी पुत्री आई और उनकी मां से बर्तन और जेवर साफ करा लेने के लिए कहा। उनकी मां ने दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी करधनी, कान के झाले, जेवरी, स्टील के बर्तन आदि साफ करने के लिए दिए। जेवर साफ करने वाली महिला ने अगले दिन जेवर वापस करने की बात कही।
नौ जनवरी की शाम चार बजे तक महिला और उसकी पुत्री जेवर वापस करने नहीं आई तो मां को ठगी का एहसास हुआ। जितेंद्र ने जेवरों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई है। उधर गांव मोहनपुर के ही पप्पू ने पुलिस को बताया कि वह मोटर मिस्त्री हैं और सुबह नौ बजे खुटार स्थित दुकान पर चले आते हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व एक महिला और उसकी पुत्री ने घर आकर पत्नी से जेवर साफ कराने के लिए कहा। पत्नी ने बर्तन महिला को दिए, जो उसने साफ कर दे दिए। इसके बाद महिला ने जेवर साफ करा लेने के लिए कहा। पत्नी ने दो जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, कुंडल, बाली सहित लगभग तीन लाख रुपये के जेवर, बर्तन आदि महिला को दे दिए, जो महिला वापस करने नहीं आई।
जितेंद्र ने बताया कि गांव के छह से सात घरों से जेवर, बर्तन आदि की ठगी की गई है। कुछ लोग तहरीर देने से बच रहे हैं। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि दो तहरीर मिली हैं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गांव के लोगों के पास हैं ठग महिला के फोटो
मोहनपुर में जिस महिला पर जेवर ठगने का आरोप है, जेवर सफाई के समय कुछ लोगों ने उसका फोटो, वीडियो बनाए हैं। फोटो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों से महिला को पहचानने की अपील की जा रही है। अब तक महिला और उसकी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


दो तहरीरें मिली हैं। पुलिस को गांव में जांच करने के लिए भेजा गया है। घटना सही मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें