फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कल जनसुनवाई करेंगी महिला आयोग की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी 25 जुलाई को विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से जनसुनवाई करेंगी। इसके साथ ही बंडा ब्लॉक में जागरूकता चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि जनसुनवाई में महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आयोग की सदस्य सुजीता और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है। इसमें घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और संपत्ति विवाद जैसे मामलों की सुनवाई होगी। महिलाएं अपने प्रार्थनापत्र और आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हो सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें