फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी की राशि के साथ जेबकतरा गैंग का सदस्य पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोनू। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना पुलिस ने शनिवार रात चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज गिहार बस्ती में दबिश देकर जेबकतरा गैंग के सदस्य सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 7500 रुपये व मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जलालाबाद राजीव तोमर ने बताया कि दो दिसंबर को कलान के गांव मुर्जिया निवासी ई-रिक्शा चालक पंकज व उसके साथी धर्मेंद्र ने एक लाख 35 हजार रुपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे बालाजी कॉलोनी निवासी सनी उर्फ हउआ, गिहार बस्ती निवासी सोनू, फर्रुखाबाद जिले के थाना कादरी गेट क्षेत्र के रामलीला गढडा निवासी रवि व गांव लकुआ निवासी आकाश का नाम प्रकाश में आया था।
आरोपी सनी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी रवि फर्रुखाबाद जिले में तमंचे के साथ पकड़ा गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सोनू को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सोनू पर कोतवाली, पुवायां, निगोही में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया है कि वह साथियों संग विभिन्न स्थानों पर घूमकर रेकी कर चोरी की घटनाएं कर अपना खर्च चलाता हैं। पिछले साल 26 नवंबर को हुई चोरी की घटना भी स्वीकार की। बताया कि जेब काटने के दौरान ब्लेड से कटे नोटों को उसने नदी में फेंक दिया था। हिस्से में 20-20 हजार रुपया आया था। इसके बाद भाई के नाम शहर से किश्तों पर एक मोबाइल भी खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें