जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रगीत वंदेमातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया।
गोष्ठी में संगठन के प्रदेश सहमंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि यह गीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। साथ ही देश को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र बनाने के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए बलिदानों की भी याद दिलाता है। यह गीत हमें अपनी मातृभूमि की रक्षा और संरक्षण के लिए हमारे कर्तव्य को भी बताता है।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री राहुल गंगवार, जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला संयोजक जितेंद्र पाल, नगर मंत्री शिवा सक्सेना व बाबू टाटा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद