कांट। कुर्रियाकलां गांव निवासी शिवदेव शुक्ला ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह सात बजे मामूली कहासुनी के चलते गांव के अखिलेश मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, सीताराम घर में घुस आए। गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे सिर पर गंभीर चोट आई। वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आरोप है कि तीनों ने उनके घरवालों के साथ भी मारपीट की।
वापसी जाते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सुधाकर मिश्रा के पास अवैध राइफल भी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद