फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फसल नष्ट करने का विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। ग्राम हुसैनपुर कबरा निवासी अमित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे गांव के अमन गंगवार ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली खेत से निकालकर गन्ने की फसल नष्ट कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर अमन गंगवार व उसके पिता सतीश गंगवार ने गाली-गलौज करते हुए अवैध हथियारों से हमला कर दिया। उसे व उसके पिता रमेशचंद्र गंगवार को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें