फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
सिंधौली के सुंदरनगर पैना गांव में जमीन के विवाद में एक-दूसरे के बाल पकड़ घसीटती महिलाएं। स्रोत: - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के सुंदरनगर पैना गांव में रविवार सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने हाथापाई करते हुए एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

गांव में सात बीघा जमीन का विवाद है। गांव की फूला देवी जमीन को अपना बताती हैं। दूसरे पक्ष की सुमन सिंह जमीन पर अपना दावा करती हैं। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फूला देवी के बटाईदार प्रवीण सिंह ने जमीन पर तिल की फसल की थी। रविवार की सुबह फूला देवी फसल को काटने के लिए गईं।
इस बीच दूसरे पक्ष की सुमन एवं उसकी साथी उषा देवी ने फसल काटने का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर मारने की धमकी देता दिख रहा है। एक महिला के बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है। व्यक्ति ही खुद वीडियो भी बना रहा है। वायरल वीडियो का अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

सिंधौली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। एक पक्ष की फूला देवी, गौरव सिंह, प्रवीण सिंह व दूसरे पक्ष की सुमन व ऊषा देवी को गिरफ्तार कर सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है। दोनों पक्षों को हिदायत दे दी गई है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें