फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में बाइपास पर ट्रक पलटा...ट्रॉली फंसकर पलटने से बची

विज्ञापन
खुटार में ओवरब्रिज के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
खुटार। शाहजहांपुर-पलिया बाइपास पर ओवरब्रिज के पास ट्रक पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइपास पर ही ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान ट्रॉली फंस गई और पलटने से बच गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से पलिया तक हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। कई स्थानों पर थोड़ा कार्य शेष रह गया है। शनिवार रात खुटार में बाइपास से बंडा रोड पर उतरने के दौरान मिट्टी धंसने पर एक ट्रक नीचे खेतों में पलट गया।
ट्रक पलटने से उसका चालक घायल हो गया। मालिक की सूचना पर उनके परिचित मौके पर पहुंचे और चालक को निजी अस्पताल लेकर चले गए। बताया गया कि ट्रक सीमेंट उतारकर वापस जा रहा था। जानकारी पाकर रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को ले जाया जा चुका था।
विज्ञापन

उधर, इससे पांच सौ मीटर की दूरी पर दूसरे ओवरब्रिज के पास हाईवे पर चढ़ने के दौरान ईंट भरी ट्रॉली का पहिया मिट्टी में फंस गई। ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से ट्रॉली पलटने से बच गई। लोगों का कहना है कि ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन जहां पर मिट्टी पड़ी है वहां पर पक्का रोड जल्दी बनाया जाना चाहिए, जिससे हादसा होने से रोका जा सके। अगर ओवरब्रिज के उतार और चढ़ने वाले रास्तों को जल्द ठीक नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक दो जगहों पर मामूली कार्य रह गया है जो जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। अभी आवागमन के लिए मार्ग शुरू नहीं किया गया है लेकिन लोग निकलने लगे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानीपूर्वक निकलना चाहिए।
- योगेश शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, निर्माण कंपनी एसआरएससी, मथुरा

खुटार में ओवरब्रिज के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें