शहर में मार्च पास्ट निकालते स्ट्रीट सेवर्स वेलफेयर सोसायटी और जीव संयोग फाउंडेशन के सदस्य। संवा
शाहजहांपुर। दिल्ली में कुत्तों को शेल्टर होम में न रखने के लिए मंगलवार काे स्ट्रीट सेवर्स वेलफेयर सोसायटी, जीव संयोग फाउंडेशन और बृजबिहारी कृष्ण सेवा समिति ने पैदल मार्च निकाला। इस बीच ज्ञापन भी सौंपा गया।
घंटाघर से पैदल मार्च बहादुरगंज से इस्लामिया कॉलेज के सामने से होते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचा। इस बीच वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में लाखों कुत्ते हैं और उनके लिए शेल्टर हाउस व्यवस्थित नहीं बने हुए हैं। पैदल मार्च में अर्पित ग्रोवर, विवेक सचदेवा, पीयूष पांडेय, रिषभ, अभय, अनीता गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद